Kedarnath का दर्शन करने वालों की संख्या 10 लाख के पार हुई, मंदिर में आरती के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी

By रितिका कमठान | Jun 14, 2025

इन दिनों पवित्र केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो अपनी आध्यात्मिक भावनाओं को व्यक्त करने के लिए यहां आ रहे हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंच चुके हैं। हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्ते को पार कर बाबा केदारनाथ के चरणों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शाम की आरती में धाम में हजारों श्रद्धालु एक साथ आते हैं, जिससे मंदिर परिसर भक्ति और दिव्यता से भर जाता है। हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।

दो मई को केदारनाथ के कपाट खुलेंगे इसके बाद अबतक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच कर दर्शन कर चुके है। लोगों की आस्था में किसी तरह की कमी नहीं देखने को मिल रही है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त केदारनाथ पहुंच रहे है। शाम की आरती में भी भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे है। अब गर्भगृह तक पहुंचने में भी लोगों को कम समय लग रहा है। व्यवस्था अच्छी होने से दर्शन करने का समय काफी कम हुआ है। बता दें कि इन दिनों मंदिर दिन-रात खुला हुआ है। भक्त लगातार बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे है। 

प्रमुख खबरें

मानवीय आधार पर CM Vijay का ऐतिहासिक फैसला, DMK शासन में Farmers-Teachers के खिलाफ दर्ज केस वापस होंगे

US Dollar के मुकाबले Rupee दो पैसे गिरकर 94.97 के स्तर पर बंद हुआ

Netflix पर रिलीज होगा Zakir Khan का नया स्टैंड-अप स्पेशल PAPA YAAR

Cristiano Ronaldo की बहन Elma Aveiro ने केरल के मुख्यमंत्री से कोझिकोड में की मुलाकात