दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 160 हुई, संक्रमण के मामले 10,000 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या सोमवार को बढ़ कर 160 हो गई जबकि संक्रमण के मामले 10,000 के पार चले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 299 नए मामले सामने आए हैं जबकि फिलहाल इसके 5,409 मरीज उपचार से गुजर रहे हैं। कोरोना वायरस के मामले 10,000 के पार जाने के साथ ही दिल्ली ऐसा चौथा राज्य/केंद्रशासित प्रदेश बन गया है जहां इस महामारी के मामले 10000 से ऊपर हो गये। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार महाराष्ट्र में कोविड-19 के 33,055 , गुजरात में 11,379 , तमिलनाडु में 11,224 मामले हो चुके हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 160 हो गई है और संक्रमण के मामले बढ़ कर 10,054 हो गए हैं। यहां रविवार को कोविड-19 के मामले 9,755 थे और मृतक संख्या 148 थी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सम-विषम आधार पर खुलेंगी दुकानें, पाबंदियों के साथ फिर से चलायी जाएंगी बसें: केजरीवाल

प्रमुख खबरें

Russia Mysterious Virus | हाथ से छूटी बायोलॉजिकल टेस्ट ट्यूब और तड़प-तड़प कर हुई मौत! रूस से आई वायरस लीक होने की खबर से पूरी दुनिया में दहशत

Delhi High Court ने 2020 दंगों और Jamia हिंसा की SIT जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज कीं

Prabhasakshi NewsRoom: Jaishankar की बात एकदम सही निकली, Pakistan के साथ नई Defence Deal कर America ने India के लिए बढ़ाया खतरा!

आज का राशिफल कैसे आपकी दिनचर्या बेहतर बना सकता है