झारखंड में पर्यटकों की संख्या में दोगुना इजाफा, रोजगार के अवसर बढ़े-मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2019

रांची। झारखंड के पर्यटन, खेल और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने शुक्रवार को दावा किया कि पिछले साढ़े चार साल में झारखंड आनेवाले पर्यटकों की संख्या में दोगुना बढ़ोत्तरी हुई है। बाउरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़कर 3.54 लाख तक पहुंच गई है जिसमें विदेशी सैलानियों की संख्या लगभग 1.76 लाख है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जबर्दस्त मारपीट के बाद पुलिस सुरक्षा में अध्यक्ष ने की बैठक

आज राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों में आवागमन, प्रवास, पीने का पानी,शौचालय और पर्यटकों की सुरक्षा समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटन ऐसा सेक्टर है, जहां कम निवेश में ज्यादा रोजगार का सृजन हो रहा है. झारखंड की बात करें तो पर्यटन और

इसे भी पढ़ें: रांची में बोले RSS प्रमुख, भारत एक दिन फिर विश्व गुरू बनेगा

आतिथ्य क्षेत्र में 74.16 हजार लोगों को रोजगार मिला है। राज्य सरकार का पर्यटन के क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजागार देने पर विशेष जोर है। उन्होंने बताया कि 8 पर्यटक और सांस्कृतिक खेल महोत्सवों को राजकीय महोत्सव का दर्जा देकर भव्य आयोजन किया जाता है।इसमें ईटखोरी महोत्सव, छउ महोत्सव, बैधनाथधाम महोत्सव, लुगुबुरु महोत्सव, माघी मेला, हिजला मेला, मुड़मा मेला और बासुकीनाथधाम महोत्सव शामिल हैं।

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA