By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 13, 2026
आज की तारीख है 13 जून, 2026 है। आज की ऊर्जा काफी सकारात्मक है। आद का दिन जमीन पर उतारने और उन्हें एक ठोस रुप देने का है। अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन नंबर 4 का प्रभाव है, जो अनुशासन, जिम्मेदारी, मेहनत और संगठन का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही तारीखों का योग हमें नंबर 2 पर ले जाता है, जो धैर्य, कूटनीति और तालमेल के साथ काम करने की सीख देता है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं 1 से लेकर 9 मूंलाक के भविष्य के बारे में-
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की तारीख 1, 10, 19 या 28 को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है। आज का दिन आपके लिए टीम प्लेयर बनने की मांग कर रहा है। अकेले दौड़ में चलने के बजाय दूसरों के साथ लेकर चलें, इससे आपको ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेगा। आज के दिन अपने बात को मनवाने के लिए जिद न करें, बल्कि अपनों की बात ध्यान से सुनें।
सुझाव- एक अच्छा लीडर वहीं जो समय आने पर दूसरों की भी बात सुनता हो।
मूलांक 2
किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्में लोग का मूलांक 2 है। आपकी सबसे बड़ी क्षमता धैर्य ही है। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में किसी विवाद गलतफहमी को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन बहुत अनुकूल है। आज के दिन आपको खुद को शांत रखें और दूसरों की आलोचना अपने दिल पर न लें।
सुझाव : शांति और सद्भाव बनाए रखना ही आज आपकी सबसे बड़ी जीत है।
मूलांक 3
किसी भी जातक का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो इनका मूलांक 3 है। आज आपके मन में कई नए और रचनात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। यह समय केवल सोचने का नहीं, बल्कि उन योजनाओं को अमल में लाने का भी है। अपने कार्यों को सही दिशा और स्पष्ट योजना के साथ आगे बढ़ाएं। आलस्य या टालमटोल से दूरी बनाए रखें, क्योंकि आज किए गए प्रयास भविष्य में सफलता और लाभ का मजबूत आधार बन सकते हैं।
सुझाव- अनुशासन के बिना आपकी क्रिएटिविटी का पूरा फल नहीं मिलता, इसे याद रखें।
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 है। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और उपलब्धियों से भरपूर रह सकता है। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। अपने कामकाज में नियमितता और अनुशासन बनाए रखने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आपके समर्पण और जिम्मेदार रवैये की लोग सराहना कर सकते हैं। हालांकि, स्वयं से अत्यधिक अपेक्षाएं रखने से बचें और परिस्थितियों के अनुसार लचीलापन बनाए रखें।
सुझाव- धैर्य बनाए रखें, आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।
मूलांक 5
किसी भी महीने 5, 14 या 23 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 5 होता है। आज आपका मन भागदौड़ या बदलाव की तरफ रहेगा। हालांकि आज की ऊर्जा आपसे थोड़ा धैर्य मांग रही है। नए कामों में हाथ डालने से पहले अपने अधूरे कार्यों को पूरा करें। अचानक से कोई बड़ा फैसला न लें, हर एक काम की प्लानिंग करें।
सुझाव- आजादी का अर्थ जिम्मेदारी से भागना नहीं है, बल्कि उसे सही से निभाना है।
मूलांक 6
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 6, 5 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। आज का दिन रिश्तों और परिवार के लिए काफी सुंदर है। अपनी टीम के साथ तालमेल बिठाकर काम करना आपको सफलता दिलाने वाली है। घर की छोटी-मोटी समस्याओं को सुलझाने के लिए आज का दिन बेस्ट है। दूसरों की सहायता जरुर करें। लेकिन खुद पर कोई बोझ न बढ़ाएं।
सुझाव : सामंजस्य ही खुशी की कुंजी है, इसे बनाए रखें।
मूलांक 7
किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। आज आपका मन उन कार्यों में अधिक लगेगा जिनमें गहन अध्ययन, खोजबीन और विश्लेषण की आवश्यकता होती है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और समझ नई जानकारियां प्राप्त करने में मदद करेगी। यदि किसी विषय को लेकर दुविधा बनी हुई है, तो धैर्य और संयम के साथ उस पर विचार करें। दूसरों के साथ बातचीत करते समय अपनी बात साफ और सरल तरीके से रखें, ताकि किसी प्रकार का भ्रम या गलतफहमी पैदा न हो।
सुझाव- मौन रहे अवलोकन करना आपके लिए आज सही रहने वाला है।
मूलांक 8
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8,17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। आज की लंबी अवधि की प्लानिंग और फाइनेंस के लिए बढ़िया रहने वाली है। आपकी व्यावहारिक बुद्धि आज आपको आगे ले जाएगी। काम बोझ के साथ-साथ अपने निजी जीवन का भी ख्याल रखें। अपनों को केवल आपकी आर्थिक मदद की ही नहीं, आपकी भावनापूर्ण साथ की भी जरुरत है।
सुझाव- असली समृद्धि वही है, जिसमें शांति हो।
मूलांक 9
जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। अपनी ऊर्जा को सही जगह लगाएं और जो काम आपने शुरु किए है, उन्हें समाप्त करें। अपनी दया और उदारता से आज आप लोगों का दिल जीत पाएंगे। गुस्सें आकर कोई भी प्रतिक्रिया न दें।
सुझाव- दूसरों की मदद करना आपकी आत्मा को मजबूती देता है।