सिंगापुर के अस्पताल में एक व्यक्ति का उत्पीड़न करने के आरोप में नर्स को जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2025

सिंगापुर के एक अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करने वाले भारतीय नागरिक को एक व्यक्ति के उत्पीड़न का आरोप स्वीकार करने के बाद एक वर्ष और दो महीने की जेल और दो कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई गई है।

पीड़ित की उम्र समेत सभी विवरण अदालती दस्तावेजों से हटा दिए गए। उप लोक अभियोजक यूजीन फुआ ने बताया कि पीड़ित 18 जून को अपने दादा से मिलने नॉर्थ ब्रिज रोड स्थित अस्पताल गया था, जो वहां भर्ती थे।

उन्होंने कहा कि शाम लगभग 7:30 बजे पीड़ित रोगी के शौचालय में घुसा, इस दौरान एलिप ने शौचालय के अंदर झांका। फुआ ने बताया कि पीड़ित को कीटाणुरहित करने के बहाने एलिप ने उसके हाथ पर साबुन लगाया और उससे छेड़छाड़ की।

मामला 21 जून को दर्ज किया गया था। एलिप को दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने शुक्रवार को एलिप को एक साल और दो महीने की जेल और दो कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi का Dream Season, IPL 2026 में Orange Cap समेत 5 Awards जीतकर रचा इतिहास

Indian Share Market को डबल झटका, Taiwan के बाद अब South Korea भी Ranking में निकला आगे

Delimitation बिल पर बड़ा सियासी गेम! DMK-TMC पर नज़र, क्या टूटेगा INDIA गठबंधन?

IT से लेकर Mining तक, ब्रोकरेज के Top Picks में शामिल ये शेयर, Infosys और NMDC पर नजर