BHU में नर्सिंग स्टाफों का धरना अब भी जारी, नारेबाजी करते हुए निकाला कैंडल मार्च

By आरती पांडे | Jan 12, 2022

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चल रहे नर्सिंग स्टाफों का धरना प्रदर्शन अब भी जारी है। इसी क्रम में अपने मांगो की अनदेखी, और मेडिकल सुपरिटेंडेंट का इस्तीफा ना मिलने के कारण, धरनारत स्टाफों ने अस्पताल प्रशासन के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान करीब 400 नर्सिंग स्टाफ ने कैंडल जलाकर, पदयात्रा निकाली, और 'एमएस इस्तीफा दो' के नारे लगाए। बता दे की, सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस प्रो. केके. गुप्ता पर नर्सिंग स्टाफों के साथ बदसलूकी और हाथ उठाने का आरोप लगाया है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह और अजित चौधरी के बिना बिछ रही सियासी बिसात, क्या मतदाताओं को लुभा पाएगी भाजपा और रालोद

अस्पताल स्टाफों के हड़ताल के कारण, मरीजों को होने वाली दिक्कत भी बरकरार रही। इमरजेंसी और जनरल वार्ड के बाहर मरीज परेशान नजर आएं। आईएमएस के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल और एमएस के काम पर लौट जाने के गुहार के बाद भी, स्टाफ वापस लौटने को नही मान रहे, और अपने मांगो पर अड़े हुए है। हालांकि मरीजों का बुरा हाल देखकर कुछ स्टाफ मदद के लिए आगे भी आए, मगर ज्यादातर स्टाफ धरने पर बैठे रहे। इस कारण इलाज के लिए आए लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण अस्पताल की मेडिकल व्यवस्था बुरे तरीके से चरमरा गई है, और आने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच