Hamas के अटैक के दौरान Israel में फंसी Nushrratt Bharuccha, टूट गया था संपर्क, अब सुरक्षित घर वापस लौट रहीं अभिनेत्री

By एकता | Oct 08, 2023

रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा के इज़राइल में फंसे होने की खबर सामने आई। इस खबर ने अभिनेत्री के फैंस और परिवारवालों को चिंता में डाल दिया था। हालाँकि, अब खबर आई है कि अभिनेत्री सुरक्षित है और उन्हें भारत वापस लाया जा रहा है। बता दें, शनिवार को हमास के चरमपंथियों ने गाजा पट्टी के निकट इजराइली शहरों पर हजारों रॉकेट दागे। इसके बाद से इज़राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अबतक लगभग 500 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: राघव चड्ढा के घर परिणीति चोपड़ा का हुआ भव्य स्वागत, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे फैंस

अभिनेत्री की टीम ने बयान में कहा, 'आखिरकार हम नुसरत से संपर्क करने में कामयाब रहे और दूतावास की मदद से, उसे सुरक्षित घर वापस लाया जा रहा है। हमें सीधी उड़ान नहीं मिली, इसलिए वह कनेक्टिंग फ्लाइट से घर आ रही है। उसकी आगे की सुरक्षा के लिए, अधिक जानकारी साझा नहीं किया जा सकता, लेकिन जैसे ही वह भारत पहुंचेगी, हम आपको सूचित करेंगे। हमें राहत है और भगवान का शुक्र है कि वह सुरक्षित है और भारत आ रही है।'

प्रमुख खबरें

GDP Revision Controversy: सुभाष गर्ग ने 6 लाख करोड़ के अंतर पर उठाए सवाल, Gaurav Vallabh ने बचाव में दिए तर्क

Ukraine-Russia युद्ध खत्म कराने में हर संभव मदद को तैयार है भारत, Kyiv में बोले Jaishankar

Robert Lewandowski बोले Jose Mourinho की वापसी से मजबूत हुआ Real Madrid, पर मेरा दिल अभी भी Barcelona के साथ

Amit Shah ने Saket के Max Hospital में 400 बेड वाली नई इमारत का किया उद्घाटन