नुसरत जहां को मिल रही है जान से मारने की धमकी! सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

By रेनू तिवारी | Sep 29, 2020

भारत देश में कई सारे धर्म हैं। इस सभी धर्मों में महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रकार के नियम हैं। अगर कोई महिला उन नियमों का उल्लंघन करके अपनी जिंदगी आजादी से जीना चाहती है तो उस धर्म विशेष के लोगों के निशाने पर आ जाती है। ऐसी बहुत ही महिलाएं हैं जो अपनी जिंदगी जीने की चाह अपने हिसाब से करती है तो समाज में उन्हें कई आपत्तिजनक नामों से बुलाया जाता है। 80 फीसदी से भी अधिक महिलाओं की यही कहानी है। इस समय एक जानी-मानी महिला जिनका नाम नुसरत जहां है, वह इसका शिकार हो रही है। एक्ट्रेस से सासंद बनीं नुसरत जहां को इस समय  जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। 

क्या है मामला

नुसरत जहां ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है जिसमें उन्होंने हिंदू धर्म में पूजी जाने वाली दुर्गा का रुप लिया हुआ है। उन्होंने साड़ी पहनी है हाथ में त्रिशूल लिया हुआ है। आभूषण में देवी मां के हिसाब से पहने हुए है। तस्वीर में नुसरत काफी खूबसूरत लग रही है। नुसरत का ये रूप सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया। तस्वीर के रिलीज होते ही नुसरत को धमकी भरे संदेश आने लगे। सोशस मीडिया पर भी नुसरत को लेकर काफी टिप्पणियां की जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि नुसरत तुम क्या पूरे कपड़े नहीं पहन सकती हो? इसके अलावा काफी भद्दे कमेंट भी किए गये हैं। संदेशों में जान से मारने की धमकी के बाद नुसरत की सुरक्षा  को बढ़ा दिया गया है। वो खुद अभी लंदन में हैं, ऐसे में विदेश मंत्रालय और बंगाल सरकार से सुरक्षा मांगी गई है।

इसे भी पढ़ें: दिवंगत दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर विश्वस्तरीय सरकारी संगीत महाविद्यालय खोला जाएगा

आपको बता दें कि नुरसत जहां कई बाद विवादों में आ चुकी हैं। मुस्लिम समुदाय की नुसरत ने हिंदू लड़के से शादी की थी जिसके बाद नुरसत को काफी ट्रोल किया गया था। जब वह संसद में सिंदूर, मेहंदी और मंगलसूत्र पहनकर पहुंची थी तो धर्म विशेष के लोगों ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था।   

प्रमुख खबरें

मिडिल ईस्ट में जंग, IRGC Vs ट्रंप, होने लगी मिसाइलों की बारिश

Nepal ने India, China और US पर उठाए सवाल, विदेश मंत्री बोले- सहायता को “दान नहीं, “नैतिक जिम्मेदारी” के रूप में देखें

आकाश छूने की तैयारी... अगले 10 सालों में भारत को मिलेंगे 100 नए एयरपोर्ट, सरकार खर्च करेगी लगभग 30,000 करोड़ रुपये

न्यू यार्क टाइम्स नया गोदी मीडिया? नई रिपोर्ट में ट्रंप-मोदी पर क्या हैरान करने वाला खुलासा कर दिया