दिवंगत दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर विश्वस्तरीय सरकारी संगीत महाविद्यालय खोला जाएगा

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने सोमवार को कहा कि यहां मशहूर संगीतकार दिवंगत दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर विश्वस्तरीय सरकारी संगीत महाविद्यालय खोला जाएगा। उन्होंने महान गायिका लता मंगेशकर के जन्मदिन के मौके पर यह घोषणा की
मुम्बई। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने सोमवार को कहा कि यहां मशहूर संगीतकार दिवंगत दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर विश्वस्तरीय सरकारी संगीत महाविद्यालय खोला जाएगा। उन्होंने महान गायिका लता मंगेशकर के जन्मदिन के मौके पर यह घोषणा की और कहा कि यह महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सराकर की ओर से उनके लिए सौगात है।
इसे भी पढ़ें: यशराज फिल्म के 50 वर्ष पूरे हुए, सामने आया कंपनी का नया लोगो
दीनानाथ मंगेशकर की सबसे बड़ी बेटी स्वर कोकिल लता मंगेशकर सोमवार को 91 साल की हो गयीं। एक सरकारी बयान के अनुसार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने लता दी को उनके जन्मदिन पर सौगात के तौर पर यह निर्णय लिया है। उन्हें भी यह निर्णय पसंद आया होगा।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में स्थित राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर खरीदेगी प्रांतीय सरकार
अन्य न्यूज़











