Sawan Somwar Vrat Special: सावन में बनाएं भगवान शिव के लिए Sitaphal Basundi का भोग, जानें सात्विक Recipe की पूरी विधि

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 09, 2026

सावन का महीना चल रहा है। कल यानी 10 अगस्त को सोमवार का दूसरा व्रत सभी श्रद्धालु रखेंगे। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और खासतौर पर व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही वह भगवान शिव के लिए अलग-अलग तरह के भोग बनाएंगे। यदि आप कुछ मीठा और खास बनाने का सोच रही हैं, तो आप एक बार सीताफल (Custard Apple) की बासुंदी बना सकती हैं। यह खाने में जितनी टेस्टी होती है , उतनी ही सेहतमंद भी है। इसको बनाना बेहद आसान है, आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

-फुल क्रीम दूध- 1 लीटर

-सीताफल (कस्टर्ड एप्पल)-2 बड़े पके हुए

-चीनी-3 से 4 बड़े चम्मच

-इलायची पाउडर-आधा छोटा चम्मच

-केसर के धागे-10-12

-ड्राई फ्रूट्स-2 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)

-चिरौंजी- 1 छोटा चम्मच

सीताफल बासुंदी बनाने का आसान तरीका

इस सावन भगवान शिव को सीताफल बासुंदी का भोग लगाना अति शुभ होगा। भोलेनाथ को दूध और मौसमी फल बेहद प्रिय है। सीताफल सात्विक और प्राकृतिक रुप से मीठा फल है। इस स्वादिष्ट भोग से भगवान शिव अधिक प्रसन्न होंगे। आइए आपको स्टेप-बाय-स्टेप बनाने की विधि बताते हैं।

दूध को उबालें और गाढ़ा करें

इसके लिए एक भारी तले की कड़ाही में फुल क्रीम दूध डालकर गैस पर उबालने के लिए रखें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच को धीमी कर दें। इसको आप लगातार चलाते रहे है, जब तक यह दूध आधा न रह जाए। दूध जब गाढ़ा हो जाए, तो इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर मिला दें। इससे बासुंदी में सोंधी खुशबू और रंग आ जाएगा।

चीनी डालें और दूध को ठंडा करें

- अब आप इसमें चीनी डालें और 2 मिनट तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह से घुल जाए। ध्यान रहे कि सीताफल में अपनी प्राकृतिक मिठास होती है, इसलिए चीनी कम ही इस्तेमाल करें।

- अब आप गैस बंद कर दें और दूध को पूरी तरह से ठंडा होने दें। गर्म दूध में कभी भी सीताफल का गूदा न मिलाएं, वरना दूध फट जाएगा।

सीताफल का गूदा मिलाएं

- जब बासुंदी का दूध सामान्य तापमान पर ठंडा हो जाए, तो इसमें तैयार किया हुआ सीताफल का गूदा डालें और हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें।

- आखिर में बारीक कटे बादाम और पिस्ता से गार्निश करें। इसे 1-2 घंटे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें।

कैसे सर्व करें।

जब आपकी बासुंदी तैयार हो जाए, तो इसे साफ कटोरी या प्लेट में निकालकर भगवान शिव को भोग लगाएं और सर्व करें। 

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee पर हमले को लेकर TMC सांसद Kalyan Banerjee ने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को घेरा

Mamata Banerjee पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC के आरोपों पर किया पलटवार

Gold और Silver की कीमतों में आएगी भारी तेजी, West Asia Tension और Inflation डेटा पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर

Prayagraj के छात्र से बातचीत का हवाला देकर Rahul Gandhi ने देश के युवाओं की बेबसी पर जताया दुख