भारत के खिलाफ WTC फाइनल खेलने लंदन पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, जानिए टीम इंडिया का अपडेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

लंदन। न्यूजीलैंड के अधिकतर खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला और भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेलने के लिये यहां पहुंच गये हैं। खिलाड़ी आकलैंड से सिंगापुर होते हुए रविवार की शाम को यहां पहुंचे और इसके बाद साउथम्पटन के एजिस बाउल चले गये। इस दौरे के पहले दो सप्ताह वे साउथम्पटन में ही रहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला का पहला मैच दो जून को लंदन में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच 10 जून से बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें: मनु भाकर यूरोपीय चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा के साथ स्नातक की परीक्षा भी देंगी

टिम साउदी, बी जे वाटलिंग, रोस टेलर और नील वैगनर सोमवार को आकलैंड से रवाना होकर साउथम्पटन में टीम से जुड़ेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबित होने के बाद मालदीव में रह रहे कप्तान केन विलियमसन, काइल जेमीसन, मिशेल सेंटनर, टीम फिजियो टॉमी सिमसेक और ट्रेनर क्रिस डोनाल्डसन सोमवार को पहुंचेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार डरहम की तरफ से खेल रहे बल्लेबाज विल यंग भी सोमवार को टीम से जुड़कर एजिस बाउल में पृथकवास पर रहेंगे। ट्रेंट बोल्ट ने रविवार को अपना पृथकवास पूरा कर लिया है और वह माउंट मानगुनाई में कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताकर बाद में ब्रिटेन के लिये रवाना होंगे।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार