ऐ भोगी कुछ तो सीख हमारे ‘योगी’ से, अमृता फडणवीस ने लाउडस्पीकर विवाद पर किया तीखा प्रहार

By अभिनय आकाश | Apr 28, 2022

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। ट्विटर के जरिये उद्धव को निशाने पर लेते हुए उन्होंने उद्धव की तुलना  भोगी से की है। हालांकि आपको बता दें कि अमृता फडणवीस ने ट्वीट में उद्धव का नाम नहीं लिया लेकिन साफ तौर पर समझा जा सकता है कि अमृता का निशाना सीधे तौर पर उद्धव ठाकरे ही हैं। अमृता फडणवीस ने ट्वीट किया है ऐ भोगी, कुछ तो सीख हमारे योगी से। एक तरह से ये देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता की तरफ से सीधा-सीधा उद्धव ठाकरे पर निशाना है। अब ऐसे में ये देखने दिलचस्प होगा की इस ट्वीट पर शिवसेना की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आता है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल पर केंद्र को भी कम करना चाहिए टैक्स, अजीत पवार बोले- CNG से राज्य को हुआ 1000 करोड़ रुपए का नुकसान

अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के अनुसार उत्तर प्रदेश से लगभग 39,000 लाउडस्पीकरों की आवाज़ कम कर दी गई है और लगभग 17,000 लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से हटा दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा है कि  35,000 लाउडस्पीकरों की ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज धीमी की गयी है।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu पहुंचीं मनाली, Atal Tunnel और हिडिंबा मंदिर का किया दौरा

गुजरात High Court का आदेश, ITS अधिकारी की हिरासत में मौत पर दर्ज हो FIR

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: Eknath Shinde गुट ने सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर