नागालैंड और मेघालय में 7 तो त्रिपुरा में 8 तारीख को होगा शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनावी नतीजे आ गए हैं। 2 राज्यों में भाजपा गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल की जबकि मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति आई। हालांकि सत्तारूढ़ एनपीपी भाजपा जैसी कुछ पार्टियों का समर्थन लेकर सरकार बनाने जा रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इन सब के बीच बड़ी जानकारी दी है। हिमंता बिस्वा सरमा के मुताबिक त्रिपुरा में 8 तारीख को और नागालैंड तथा मेघालय में 7 तारीख को शपथ ग्रहण होगा। खबर तो यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों की राज्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और कुछ अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इन समारोह में शामिल हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Assembly Election Result 2023: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में जीत-हार के सियासी मायने

त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। पूर्ववर्ती राजघराने के वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा द्वारा गठित टिपरा मोठा पार्टी को 13 सीट मिलीं, जबकि वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीट हासिल कीं। मेघालय में नेशनल पीपुल्‍स पार्टी 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े को नहीं छू सकी। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और नयी सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा है। 

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे

CM Samrat Choudhary ने लॉन्च किया Kayakalp Portal, 30 नवंबर तक पूरे होंगे पंचायत स्तर के कार्य

Donald Trump ने रूस और ईरान पर नए Sanctions कानून पर किए हस्ताक्षर

सब्जी के विवाद में हैवान बना पति, तीन मासूम बच्चों के सामने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, झूठी कहानी भी नहीं आई काम