By सुयश भट्ट | Mar 21, 2022
भोपाल। राजधानी भोपाल में औबेदुल्ला खां हेरिटेज कप हॉकी का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने इसकी शुरुआत की है। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में GST हॉकी चेन्नई और एमपी हॉकी अकेडमी की टीम के बीच पहला मैच खेला जा रहा है। औबेदुल्ला हेरिटेज कप 21 से 27 मार्च तक चलेगा। इस हॉकी प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं।
इसे भी पढ़ें:70 साल का बुजुर्ग निकला इंटरस्टेट गैंग का मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि भोपाल कभी हॉकी की नर्सरी रहा है। हमें इसे फिर हॉकी की नर्सरी बनाना है। हॉकी एमपी की शान है और भारत के लिए सम्मान है। कभी हम सिर्फ हॉकी में मेडल लाते थे। आज भी सुविधा मिल जाए अच्छे से तो फिर से मेडल आने शुरू हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट का आखिरी बार आयोजन साल 2016 में हुआ था। तब इस टूर्नामेंट का आयोजन 5 साल बाद किया गया था। उस समय भारत पेट्रोलियम की टीम चैंपियन बनी थी। इससे पहले साल 2011 में एयर इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था।