क्या है OCI कार्ड? आखिर क्यों अमेरिका से आने वाले भारतीयों को हो रही है परेशानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

वाशिंगटन। विदेश में बसे और वहां की नागरिकता ले चुके भारतीयों (प्रवासी भारतीय नागरिकों यानी ओसीआई ओसीआई) को भारत की यात्रा करते समय खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें हाल ही में लागू किए गए नवीनीकरण के नियम के बारे पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई है। भारतीय मूल के एक प्रतिष्ठित अमेरिकी नागरिक ने भारतीय राजदूत को दी याचिका में यह बात कही है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने तानाशाह किम को दी चेतावनी, कहा- सब कुछ गंवा सकता है उत्तर कोरिया

जयपुर फुट यूएसए के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बताया कि इस नियम के बारे में पर्याप्त जानकारी न होने के कारण बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को भारत की अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ रही है। कई मामलों में तो उन्हें दुबई जैसे स्थानों से बीच रास्ते में ही लौटना पड़ रहा है और कई विमानन कंपनियां भारत जाने वाले उन यात्रियों को बैठाने से इनकार कर रही हैं जिनकी पासपोर्ट संख्या उनके ओसीआई कार्ड से नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनियों और आव्रजन अधिकारियों ने गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा हाल में जारी एक परामर्श का हवाला दिया और मांग की कि 20 साल से कम और 50 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के बाद ओसीआई कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा। इसके चलते कई यात्रियों को हवाईअड्डों से वापस लौटना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में ''पाकिस्तानी एक आतंकवादी देश है'' के लगे नारे

सामाजिक कार्यकर्ता भंडारी ने एक बैठक में अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला से अनुरोध किया कि वह जन सूचना और अमेरिका में जागरूकता अभियान चलाकर इस मुद्दे को हल करने में मदद दें। साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय से ओसीआई कार्ड के नियमों को आसान बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ओसीआई कार्ड का उद्देश्य कार्ड धारकों की यात्रा का अनुभव सुखद बनाना और परेशानी तथा घबराहट पैदा न करना है। उन्होंने बताया कि भारत की अपनी अगली यात्रा में उनकी योजना इस मुद्दे को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष उठाने की है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कश्मीर से प्रतिबंध हटाने का रखा प्रस्ताव

भंडारी के अनुसार, राजदूत ने कहा कि भारत सरकार समुदाय की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका में भारतीय राजनयिक मिशनों ने पहले ही जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इस मुद्दे का सक्रिय रूप से हल निकाला जा रहा है। मौजूदा नियमों के तहत 20 साल से कम और 50 साल से अधिक आयु के ओसीआई कार्ड धारकों को अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने के बाद ओसीआई कार्ड का नवीनीकरण कराना होता है। यह नियम लंबे समय से है लेकिन जागरूकता के अभाव में भारतीय समुदाय के अधिकांश लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। हाल ही में भारत सरकार ने इस नियम को सख्ती से लागू करने को कहा था जिससे बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हुई। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा