1962 में आज ही शुरू हुआ था India China War, लद्दाख और मैकमहोन रेखा पर हुआ था हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी, तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया। इसकी परिणति 20 अक्टूबर, 1962 को दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध के रूप में हुई। चीन की सेना ने 20 अक्टूबर, 1962 को लद्दाख में और मैकमहोन रेखा के पार एक साथ हमले शुरू किये।

असरानी ने ज्यादातर चरित्र भूमिकाएं निभाईं और अपनी बेजोड़ हास्य टाइमिंग के कारण दर्शकों में काफी लोकप्रिय रहे। उनका संवाद, “हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं” आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिल्म ‘शोले’ में निभाया गया उनका हास्य किरदार “द ग्रेट डिक्टेटर” के चार्ली चैपलिन पर आधारित था।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1568 : मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया। 1921 : फ्रांस और तुर्किये के बीच अंकारा संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 1962 : सीमा को लेकर लंबे विवाद के बाद भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत।

1973 : ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया। डेनमार्क के एक वास्तुशिल्पी ने इसका डिजाइन तैयार किया था। इसका उद्घाटन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने किया था।

1975 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान वेनेरा 9 सफलतापूर्वक शुक्र ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर गया। यह शुक्र ग्रह की परिक्रमा करने वाला दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान बना और दिन बाद 22 अक्टूबर को इसके लैंडर ने शुक्र की सतह पर उतरकर वहां की पहली तस्वीरें पृथ्वी पर भेजी थीं। 1982 : मास्को (रूस) के लुज़्निकी स्टेडियम में यूईएफए कप के लिए एफसी स्पार्टक मास्को और एचएफसी हारलेम के बीच मैच के दौरान भगदड़ मचने से 66 लोगों की कुचलकर मौत हो गई थी 1991 : उत्तरकाशी (तत्कालीन उत्तर प्रदेश, अब उत्तराखंड) में आए विनाशकारी भूकंप में 768 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग घायल व बेघर हुए थे।

1994 : इज़राइल के तेल अवीव में एक व्यस्त बस में चरमपंथी संगठन हमास के आत्मघाती आतंकवादी हमले में 22 लोगों की मौत और 48 से अधिक लोग घायल। 2000 : मैक्सिको सिटी के एक नाइटक्लब में भीषण आग लगने से 20 लोगों की मौत। 2002 : दुनिया की सबसे गहरी पाइप लाइन ब्लू स्ट्रीम को तुर्किये में खोला गया और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल शुरू हुआ।

2011 : लीबिया पर 40 साल तक बेखौफ शासन करने वाले तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी की अंतरराष्ट्रीय सेना की सहायता से हुई बगावत में मौत। 2013 : इराक की राजधानी बगदाद में हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में 37 लोगों की मौत। 2014 : चक्रवात हुदहुद ने भारत (मुख्यतः आंध्र प्रदेश और ओडिशा) तथा नेपाल में भारी तबाही मचाई, जिससे लगभग 116 लोगों की जान चली गई।

2017 : काबुल की एक शिया मस्जिद और घोर प्रांत की एक सुन्नी मस्जिद में आत्मघाती बम धमाकों में 72 लोगों की मौत। 2018 : नाइजीरिया के उत्तरी कडूना राज्य के एक बाजार में हुई हिंसक झड़प में 55 लोगों की मौत। 2022 : चाड में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

2024 : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में हुए आतंकवादी हमले में एक स्थानीय डॉक्टर और 6 गैर-स्थानीय मजदूरों की मौत, कई घायल। 2025 : दिग्गज अभिनेता और हास्य कलाकार गोवर्धन असरानी का 84 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन।

प्रमुख खबरें

H-1B Visa धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने पर JD Vance ने दी सफाई, जानिए क्या कहा

Kolkata भगदड़ में मौत के गलत आंकड़े फैलाने पर एनुल हक गिरफ्तार, STF ने की कार्रवाई

Canada के Alberta में 76% वोटरों ने नकारा अलगाव का प्रस्ताव

SCO Summit में बोले Rajnath Singh: Terrorism पर नहीं चलेगा कोई दोहरा मापदंड