पूर्व राष्ट्रपति KR Narayanan की जयंती 27 अक्टूबर को, जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026

साल के दसवें महीने का 27वां दिन देश के दसवें राष्ट्रपति के. आर. नारायणन के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कोचरिल रमण नारायणन का जन्म 1920 में 27 अक्टूबर के दिन केरल (अब केरलम) के त्रावणकोर जिले में उझानूर गांव में हुआ था। अपनी अथक मेहनत के दम पर उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में न सिर्फ शिक्षा ग्रहण की, बल्कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने का गौरव भी हासिल किया।

1811: सिलाई मशीन का अविष्कार करने वाले आइजक मेरिट सिंगर का जन्म। उनके इस अविष्कार से कपड़ों की सिलाई का काम आसान हो गया। 1920: देश के दसवें राष्‍ट्रपति के. आर. नारायणन का जन्‍म।

1978 : मिस्र के अनवर सादात और इस्राइल के मेनाखेम बेगिन को शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1995 : यूक्रेन के कीव क्षेत्र में स्थित चर्नोबिल परमाणु संयंत्र को कुछ सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बंद किया गया। 2004 : अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम द बोस्टन रेड सॉक्स ने 86 बरस में पहली बार विश्व शृंखला जीती।

2017 : कातालूनिया की संसद ने स्पेन से आजादी संबंधी प्रस्ताव को मंजूर किया और सरकार को बर्खास्त करके नये चुनाव कराने के फैसले पर मोहर लगाई। 2021 : भारत ने 5,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2021: चीन ने ठोस ईंधन से चलने वाले सस्ते एवं छोटे रॉकेट कुआझोउ-1 ए से एक ऑप्टिकल सुदूर संवेदी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।

2025: कैमरून में मौजूदा राष्ट्रपति पॉल बिया को विजेता घोषित किया गया।

प्रमुख खबरें

MOSPI अप्रैल 2027 से ASUSE सर्वे करेगा, महिला उद्यमियों की चुनौतियों पर होंगे नए सवाल

Jasprit Bumrah और Rishabh Pant न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे मैच में उतर सकते हैं

Kota में दो कोचिंग छात्रों की मौत, JEE अभ्यर्थी ने लगाया फंदा तो NEET छात्र की इलाज के दौरान गई जान

US Grand Prix 2026 में Kimi Antonelli ने दर्ज की जीत, Charles Leclerc को पीछे छोड़ा