ओडिशा सरकार ने रद्द की कक्षा 12वीं की लंबित परीक्षाएं, जानें अब कैसे होगा मूल्यांकन ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2020

भुवनेश्वर। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बुधवार को राज्य बोर्ड की लंबित कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की। स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में लंबित 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं है। यह परीक्षाएं 23-28 मार्च के बीच होनी थीं। 

इसे भी पढ़ें: विश्वविद्यालयों को महामारी के दौरान परीक्षाएं आयोजित नहीं करनी चाहिए: कपिल सिब्बल 

12वीं की परीक्षाए कराने वाली उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) ने रद्द की गई परीक्षाओं के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की एक समिति द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन करने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा