Odisha: अश्विनी वैष्णव ने बाहानगा बाजार के विकास के लिए आवंटित किए एक करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

भुवनेश्वर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार और उसके आस-पास के गांवों के विकास के लिए एक करोड़ रुपये अवंटित किए हैं। यहां हाल में हुए भीषण रेल हादसे में 293 लोगों की जान चली गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री ने पिछले महीने स्थानीय लोगों के साथ हुई बातचीत के आधार पर उक्त राशि की मंजूरी दी है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में विकास विरोधी पंजा हावी, PM Modi बोले- गंगाजी की झूठी कसम खाते हैं कांग्रेसी

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंत्री द्वारा स्वीकृत कुल 1.55 करोड़ रुपये में से एक करोड़ रुपये बाहानगा बाजार और उसके आस-पास के गांवों के विकास के लिए हैं। उन्होंने कहा कि शेष स्वीकृत राशि का उपयोग जिले में विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा। जून में अपनी यात्रा के दौरान मंत्री ने ट्रेन दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए स्थानीय लोगों की प्रशंसा की थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI Impact Summit 2026 Live Updates: दिल्ली में दुनिया के दिग्गजों का जमावड़ा, PM Modi के बुलावे पर पहुंचे 20 World Leaders

साहसपूर्वक निवेश करें निजी क्षेत्र, PM Modi का आह्वान, कहा- हमने रखी विकसित भारत की मजबूत नींव

महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी का संगम, AI क्रांति में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है भारत, PM Modi का संदेश

US Dollar Vs Indian Rupee | आर्थिक झटकों से बेदम रुपया! डॉलर के मुकाबले 90.67 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला