Odisha Bandh: बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले में आज ओडिशा बंद, कांग्रेस का दावा- मिल रहा ज़बरदस्त समर्थन

By अंकित सिंह | Jul 17, 2025

फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज के एक छात्रा की आत्मदाह से हुई मौत के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ ओडिशा बंद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालासोर में रेल की पटरियां अवरुद्ध कर दीं। ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा आहूत राज्य बंद को जनता का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है और हज़ारों पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न ज़िलों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व में ओडिशा में विपक्षी दलों ने बालासोर में एक कॉलेज छात्रा द्वारा खुद को आग लगाने के विरोध में आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

इसे भी पढ़ें: Odisha Harrasment Case: छात्रा की मौत पर बवाल, सरकार के खिलाफ BJD का प्रदर्शन

भद्रक और मयूरभंज समेत कई इलाकों में दुकानें बंद रहीं और यातायात बाधित रहा। भद्रक में बाज़ार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हुआ। बंद के कारण चेन्नई-कोलकाता राजमार्ग पर भी लंबा जाम लग गया, जहाँ ट्रक और अन्य वाहन फँसे रहे। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बस सेवाएँ प्रभावित हुईं। कांग्रेस पार्टी और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक समेत अन्य विपक्षी दलों ने बंद का नेतृत्व किया। उन्होंने राज्य सरकार पर छात्रा की बार-बार की गई मदद की गुहार पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की उचित जाँच की माँग की और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र के Shabari Naturals को पैकेजिंग के लिए मिला Global Design Award

1 November की रैली पर BJP की आपत्तियों पर Rahul Gandhi का पलटवार, बोले- अगले 7 दिन भी ऐसे ही प्रचार करें

UN में भारत का पाकिस्तान पर कड़ा वार, सेना को बताया पड़ोसी देश का ‘वास्तविक शासक’

Kochi में न्यायाधीश के नाबालिग बेटे की Mercedes से टक्कर, स्कूटर सवार की मौत