ओडिशा भाजपा अध्यक्ष के भतीजे हरीशचंद्र पांडा BJD में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

भुवनेश्वर। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष बसंत पांडा के भतीजे हरीशचंद्र पांडा शनिवार को यहां मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गये। हरीशचंद्र ने कहा कि वह पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजद में शामिल हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजद में हरीशचंद्र को शामिल करने से पार्टी मजबूत होगी।

हरीशचंद्र ने आरोप लगाया कि उनके चाचा बसंत पांडा भाजपा के लिए काम कर रहे है न कि राज्य के विकास के लिए। उन्होंने कहा कि मेरे चाचा भी एक निरंकुश रवैया रखते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भतीजे के आरोप को खारिज किया और कहा कि उन्हें (हरीशचंद्र) अपना निर्णय लेने का अधिकार है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता