ओडिशा के मुख्यमंत्री लगभग दो साल बाद ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र में शामिल हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2022

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक लगभग दो साल बाद यहां शुक्रवार को शुरू हुए ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र में शामिल हुए। सत्र में शामिल होने से पहले पटनायक ने विधानसभा परिसर में बीजद विधायक दल की एक बैठक की अध्यक्षता की और सत्तापक्ष के सदस्यों को विपक्ष की तरफ से पेश की जाने वाली चुनौतियों का सामना करने के तरीके बताए। विपक्ष ने पहले ही, चुनावी हिंसा में कथित वृद्धि और राज्य में कानून व्यवस्था की कथित बिगड़ती स्थिति के मुद्दे पर सरकार को घेरने की घोषणा की है। संसदीय कार्यमंत्री बी के अरुखा ने कहा, “सरकार, विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: गेंहू के खरीद सीजन को उचित ढंग से पूरा करने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार : लाल चंद कटारूचक्क

मुख्यमंत्री पर यह भी आरोप लगाया गया कि वह पंचायत चुनाव से पहले ‘बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना’ स्मार्ट कार्ड शुरू करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में गए लेकिन लोकसेवा भवन में उपस्थित नहीं हुए। दिसंबर में सत्तारूढ़ दल की इस बात को लेकर भी आलोचना की गई कि पटनायक ने यहां विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एक सरकारी रेस्तरां का उद्घाटन किया लेकिन सदन में नहीं आए।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह