Odisha: बालासोर ट्रेन हादसे के बाद मदद को आगे आए लोगों को मुख्यमंत्री पटनायक ने सम्मानित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2023

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद मदद के लिए आगे आए स्वयंसेवकों और संस्थानों के कर्मचारियों को रविवार को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को ऐसी अप्रत्याशित आपदाओं से निपटने के लिए मोचन दलों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। सम्मानित होने वालों में ओडिशा आपदा त्वरित मोचन दल (ओडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ), एम्स-भुवनेश्वर, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों के साथ-साथ बालासोर के कलेक्टर भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: August 15 Red Fort Security | लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा में 10,000 पुलिसकर्मी, एंटी-ड्रोन सिस्टम, चेहरे की पहचान करने वाले कैमरे भी शामिल

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा, ‘‘हमें ऐसी अप्रत्याशित आपदाओं से बेहतर तरीके से निपटने के लिए अपने मोचन दलों और सामुदायिक स्वयंसेवकों की क्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत है। हमें निरंतर तैयारी की स्थिति में रहने की आवश्यकता है।’’ बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास दो जून को तीन ट्रेनों की टक्कर में 293 लोगों की जान चली गई थी और 1,200 से अधिक घायल हो गए थे। एक अन्य कार्यक्रम में पटनायक ने विश्व अंग दान दिवस के अवसर पर अंग दान करने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को ‘सूरज’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

प्रमुख खबरें

धीमी ओवर गति: New Zealand के खिलाफ पांचवें ODI में Team India पर 35 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना

Kulgam Encounter: लश्कर कमांडर लतीफ भट के खिलाफ कार्रवाई से पहले बचाई गईं 25 लड़कियां

त्योहारी सीजन में Gold sales मूल्य में 25 प्रतिशत तक बढ़ी, World Gold Council ने दी जानकारी

Meerut में मुठभेड़ के बाद 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाश पकड़े गए