पीएम मोदी की तरह वेश-भूषे में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचा कांग्रेस कार्यकर्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

भुवनेश्वर। ओडिशा में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह के वेश-भूषे में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ। नायाब तरीके से विरोध करते हुए कार्यकर्ता ने एक बैलगाड़ी पर सवार होकर लोगों से पूछा कि पेट्रोल की कीमतें कम हुई हैं या नहीं। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के छह घंटे के राज्यव्यापी बंद के दौरान नवरंगपुर जिले के उमरकोट कस्बे में प्रदर्शन के दौरान यह दृश्य दिखा। कांग्रेस की रैली के दौरान लाउडस्पीकर से मोदी के पुराने भाषण के अंश चलाए गए और सफेद बाल और दाढ़ी वाला व्यक्ति ऐसे जाहिर कर रहा था कि वही उन्हें बोल रहा है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत