ठेकेदार के 1.37 करोड़ रुपये न चुकाने पर Kendrapara में सरकारी दफ्तर कुर्क

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक अदालत ने ठेकेदार के 1.37 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान नहीं किए जाने पर यहां ग्रामीण विकास विभाग के डिवीजन-दो कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। एक विशेष टीम ने शुक्रवार को दीवानी मामलों के न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) एवं वाणिज्यिक अदालत के आदेश के बाद केंद्रपाड़ा शहर के बाहरी इलाके में स्थित श्यामागुड़िया में विभाग के कार्यालय की संपत्ति कुर्क की। कार्यालय की दीवार पर बृहस्पतिवार को कुर्की का नोटिस चिपकाया गया था।

ठेकेदार के वकील की मौजूदगी में चल संपत्तियों की सूची भी तैयार की गई। यह मामला कुजंग के संधापुर गांव के ठेकेदार रमेश चंद्र सामंतराय के बकाया भुगतान से जुड़ा है। उन्होंने 2003 में राजनगर प्रखंड के तालचुआ और दलेईसाही में 1.07 करोड़ रुपये की लागत से दो चक्रवात आश्रय स्थल बनाए थे।

विभाग द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर सामंतराय ने अदालत का रुख किया था। इसके बाद अदालत ने विभाग को ब्याज सहित बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान सामंतराय का निधन हो गया, जिसके बाद उनकी पत्नी और कानूनी वारिसों को याचिकाकर्ता बनाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा और बकाया राशि की वसूली के लिए जरूरत पड़ने पर उनकी नीलामी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Kangana Ranaut पर दर्ज FIR का Jai Ram Thakur ने किया विरोध, बोले- लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार

भारत और US Trade Deal अंतिम चरण में, ज्यादातर मुद्दों का समाधान: S Jaishankar

सत्ता स्थायी नहीं, Raj Thackeray ने कार्टूनिस्टों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने पर चेताया

Hafiz Saeed समर्थित PMML ने Maryam Nawaz को भेजा लीगल नोटिस, सात दिनों में माफी मांगने की मांग