Odisha में बाढ़ से Kendrapara में मगरमच्छ का खतरा बढ़ा, जारी हुआ WhatsApp अलर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

भुवनेश्वर/केंद्रपाड़ा, पांच अगस्त ओडिशा में उफनती नदियों का पानी गांवों में प्रवेश करने के बाद मगरमच्छों के हमले का खतरा बढ़ गया है जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने विशेष रूप से तटीय केंद्रापड़ा जिले में मगरमच्छों को लेकर अलर्ट जारी किया है तथा घर-घर जाकर जागरूकता अभियान और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन शुरू की है। केंद्रापड़ा जिले में स्थित भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान खारे पानी के मगरमच्छों के लिए प्रसिद्ध है। अधिकारियों ने बताया कि ब्राह्मणी, महानदी और बैतरणी नदी प्रणाली में जलस्तर बढ़ने से विभिन्न जलमार्गों के जरिए मगरमच्छों के आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।

साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में मानव-मगरमच्छ संघर्ष रोकने के लिए एक आपातकालीन व्हाट्सऐप हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से कहा गया है कि यदि गांव में मगरमच्छ दिखाई दे तो वे तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारी संवेदनशील गांवों का दौरा कर लोगों को सुरक्षा उपायों और सावधानियों की जानकारी भी दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

महिंद्रा Scorpio N Facelift ADAS और Digital डिस्प्ले के साथ लॉन्च, कीमत ₹13.69 लाख से

Omar Abdullah बोले- Article 370 पर केंद्र का वादा अधूरा, नहीं भरे J&K के जख्म

Mansukh Mandaviya: ग्लास्गो CWG में भारत का प्रदर्शन 10 साल के काम का नतीजा

Jaipur में मूक-बधिर छात्रों के धरने पर पहुंचे Tika Ram Jully, भाजपा सरकार को घेरा