ओडिशा सरकार जगन्नाथ मंदिर में जासूसी कैमरे ले जाने को संज्ञेय अपराध बनाने पर विचार कर रही: मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2025

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1955 में संशोधन करने पर विचार कर रही है, ताकि पुरी स्थित 12वीं सदी के इस मंदिर में जासूसी कैमरे लाने और तस्वीरें या वीडियो बनाने को एक संज्ञेय अपराध बना दिया जाए। यह बात उन्होंने मंदिर में लोगों के बार-बार अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने और अलग-अलग तरीकों से जासूसी कैमरे ले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

इस बीच, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने मंदिर के अंदर जासूसी कैमरे ले जाने की लगातार घटनाओं पर एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई और सुझाव दिया कि राज्य सरकार इसे रोकने के लिए एक कानून बनाए।

प्रमुख खबरें

Election Commission के SIR प्रोसेस पर उठे सवाल, Kapil Sibal और वकीलों ने CEC के इस्तीफे की मांग की

बिहार MLC Election में JDU विधायक Anant Singh का बागी रुख, जन सुराज प्रत्याशी को दिया समर्थन

बिना रिश्वत नौकरी चाहिए तो Yogi Adityanath को तीसरी बार CM बनाएं: OP Rajbhar

Himalaya संरक्षण के लिए व्यापक नीति बनाएं केंद्र और राज्य: Murli Manohar Joshi