ओडिशा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 200 रूपये प्रतिमाह बढ़ायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2019

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को मधु बाबू पेंशन योजना (एमबीपीवाई) के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन में प्रतिमाह 200 रुपये की वृद्धि की घोषणा की। पटनायक ने यहां ‘अमा गांव, अमा विकास’ योजना पर वीडियो कांफ्रेसिंग में भाग लेते हुए यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि इससे 48 लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा जिसमें बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा और निराश्रित महिलायें शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पेंशन वृद्धि के बाद वृद्धावस्था पेंशन के रूप में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग लोगों को 300 रुपये के बजाय 500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे और 80 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को 500 रुपये प्रतिमाह के बजाय 700 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। पटनायक ने बताया कि बढ़ी हुई पेंशन 15 फरवरी 2019 से प्रभावी होगी।

इसे भी पढ़ें- किसानों को कृषि अनुदान के लिए 1325 करोड़ रुपए का प्रावधान

उनकी सरकार ने एमबीपीवाई के तहत हाल में पांच लाख और लाभाथिर्यों को शामिल किया है। प्रदेश सरकार ने मधु बाबु पेंशन योजना को एक जनवरी 2008 को आरंभ किया था जिसमें वृद्धावस्था पेंशन और ओडिशा दिव्यांग पेंशन योजना का विलय कर दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश