ओडिशा सरकार ने 278 एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2020

भुवनेश्वर। सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयासों के तहत ओडिशा सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 278 ऐसी इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसके साथ इस साल अप्रैल से वित्तीय प्रोत्साहन पाने वाली एमएसएमई इकाइयों की संख्या 639 पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब ने जीएसटी राजस्व की भरपाई को कर्ज लेने के केंद्र के विकल्प को स्वीकार किया

मुख्य सचिव ने दो लघु उपक्रमों के लिए 2.94 करोड़ रुपये की पूंजीगत निवेश सब्सिडी को सैद्धान्तिक मंजूरी दी। त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन के आकलन और वितरण के लिए पारदर्शी प्रक्रिया का अनुपालन करें, जिससे अधिक से अधिक युवा उद्यमियों को इस क्षेत्र में आकर्षित किया जा सके।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर