ओडिशा सरकार क्रिकेट मैच के दौरान ‘फ्लडलाइट’ में गड़बड़ी को लेकर ओसीए से स्पष्टीकरण मांगेगी: मंत्री

By Prabhasakshi News Desk | Feb 10, 2025

कटक । ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच ‘फ्लडलाइट’ में खराबी के कारण करीब 30 मिनट तक बाधित रहने को लेकर खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने रविवार को कहा कि सरकार ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) से स्पष्टीकरण मांगेगी। सूरज इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘फ्लडलाइट में गड़बड़ी के बारे में ओसीए से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। ओसीए द्वारा सभी सावधानियां बरतने और व्यापक पूर्व व्यवस्था करने के बावजूद यह घटना हुई।’’

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार