सड़क हादसों के पीड़ितों का निशुल्क इलाज कराएगी ओडिशा सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर और कटक के तीन निजी अस्पतालों में सड़क हादसों के पीड़ितों का प्राथमिक उपचार निशुल्क कराने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन तीनों अस्पतालों में ‘ट्रॉमा केयर’ की सुविधाएं हैं।

स्वास्थ्य सचिव पी. के. मेहेरदा ने शनिवार को कहा, ‘‘राज्य सरकार सड़क हादसा पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के 48 घंटे तक उनके इलाज का खर्च उठाएगी।’’ उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुर, राउरकेला और संबलपुर स्थित अस्पतालों में हादसा पीड़ितों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। मेहेरदा ने बताया कि ओडिशा सड़क सुरक्षा निधि से इस सेवाओं के लिए चार करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi