Odisha के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने नब दास को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2023

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने सोमवार को दिवंगत नब किशोर दास को श्रद्धांजलि दी, जिन्हें झारसुगुडा जिले में ब्रजराजनगर शहर में एक पुलिसकर्मी ने कथित रूप से गोली मार दी थी। मुख्यमंत्री ने रविवार को दो बार अस्पताल जाकर मंत्री का हाल जाना था और दास की मृत्यु के बाद सोमवार को सुबह एक बार फिर वह मंत्री के आधिकारिक आवास पहुंचे जहां उनका पार्थिव शरीर रखा था। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दास के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की। कई मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती और कांग्रेस नेता भी दास के आधिकारिक आवास पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: ED की शिकायत पर पुलिस ने महाराष्ट्र सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और पांच अन्य को गिरफ्तार किया

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ओडिशा सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिवंगत मंत्री को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। राज्य की राजधानी में आज और अंतिम संस्कार वाले दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।’’ 60 वर्षीय मंत्री को ब्रजराजनगर शहर में रविवार दोपहर करीब एक बजे कथित तौर पर सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने गोली मार दी थी। माना जाता है कि आरोपी मानसिक विकार से पीड़ित है। झारसुगुडा से भुवनेश्वर ले जाने के बाद अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने नब दास का ऑपरेशन किया, लेकिन आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.