ओडिशा के मंत्री को LPG सब्सिडी के तौर पर मिले 1850 रुपये: प्रधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2018

भुवनेश्वर। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को गरीबों के कल्याण के लिए रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं छोड़ने के लिए ओडिशा के मंत्री पर तंज कसा और कहा कि नवीन पटनायक के कैबिनेट सहयोगी एस एन पात्रा को इस साल रसोई गैस सिलेंडर की 1850 रूपये सब्सिडी मिली है। प्रधान ने भाजपा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओडिशा के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री एस एन पात्रा के बारे में खुलासा किया। 

इसे भी पढ़ें : MP में मिली हार पर बोले प्रधान, भाजपा के विरूद्ध रहीं कुछ स्थानीय चीजें

प्रधान ने कहा कि नवीन पटनायक के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री एस एन पात्रा को 2018 में गरीब उपभोक्ताओं के लिए दी जाने वाली सब्सिडी के रूप में 1850 रूपये मिले हैं। प्रदेश के मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और केंद्रीय मंत्री पर उनके प्रति बदले की भावना रखने का आरोप लगाया। पात्रा ने बताया, ‘प्रधान द्वारा लगाये गये आरोपों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। गैस आपूर्ति करने वाला आता है और मेरे घर में रसोई गैस दे जाता है। मुझे नहीं पता मेरे खाते में सब्सिडी धन कब जमा होती है। मैं गैस पर सब्सिडी क्यों लूंगा?’

इसे भी पढ़ें : भारत ने ओपेक से कहा- तेल एवं गैस के दाम जिम्मेदारी से करो तय 

उन्होंने कहा कि यह प्रधान की बदले की भावना है क्योंकि केंद्रीय मंत्री के भाई द्वारा संचालित गैस एजेंसी पर सतर्कता विभाग के साथ उनके विभाग ने छापा डाला था। कालाबाजारी के मामले में उनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस महीने के अंत में पात्र और प्रधान के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर वाकयुद्ध हुआ था।

प्रमुख खबरें

Antony Blinken Saudi Arabia Visit: गाजा में जंगबंदी को लेकर सऊदी अरब और अमेरिका करेंगे पहल, ब्लिकंन ने की मुलाकात

KKR vs DC IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

मुफ्त अनाज योजना से गुमराह न हो गरीब जनता, जनता के पैसे से दिया जाता है अनाज: Mayawati

वोट के जरिए अनुच्छेद-370 निरस्त करने पर अपनी नाखुशी जाहिर करें : Mehbooba Mufti