ओडिशा: दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाए गए व्यक्ति ने की आत्महत्या, दो पत्रकार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2025

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में पुलिस ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रविवार को दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पत्रकारों ने व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे मामले में कथित तौर पर फंसाया था। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति (मृतक) के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने में पत्रकारों के साथ देने वाली महिला फरार है।

अधिकारी ने बताया कि पटकुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने उसपर दुष्कर्म का आरोप लगाये जाने के बाद बृहस्पतिवार को एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें व्यक्ति ने अपनी मौत के लिए दो पत्रकारों और 31 वर्षीय एक महिला को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोपी पत्रकारों के कहने पर व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने मृतक की पत्नी द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई गयी शिकायत पर कार्रवाई की। स्थानीय अदालत ने एक निजी टेलीविजन चैनल और एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले में तीसरे आरोपी (महिला) की तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

भारत के लिए नेपाल ने पलट दिया पूरा नियम, नोट बैन पर सरकार का बड़ा फैसला

Jordan किंग से मिलकर मोदी ने किया ऐसा ऐलान, झूम उठे 140 करोड़ भारतीय

Pakistan से जबरदस्त बदला लेने वाला है इजरायल, एक्शन मोड में मोसाद!

IPL 2026 | आईपीएल 26 मार्च से 31 मई के बीच होगा, जान लीजिए इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ी हर जानकारी