Odisha: भुवनेश्वर में नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 17 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किराए के एक मकान में दो व्यक्तियों ने नाबालिग का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का कथित तौर पर वादा दिया था और इसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए उसे घर बुलाया था।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शहीद नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।’’

भुवनेश्वर में पिछले 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले, 10 दिसंबर की शाम को शहर के बाहरी इलाके में धौली शांति स्तूप के पास 17 वर्षीय एक अन्य लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म