Odisha ने लेखक फकीर मोहन सेनापति की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026

ओडिशा में आधुनिक उड़िया साहित्य के जनक माने जाने वाले ‘व्यास कवि’ फकीर मोहन सेनापति को उनकी जयंती पर बुधवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विपक्ष के नेता नवीन पटनायक, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास और अन्य लोगों ने सेनापति को याद किया तथा उड़िया और साहित्य में उनके योगदान की सराहना की।

सेनापति का जन्म 14 जनवरी 1843 को को हुआ था और वह एक लेखक, कवि, दार्शनिक तथा समाज सुधारक थे, जिन्होंने उड़िया की विशिष्ट पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन 14 जून 1918 को हुआ।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उड़िया और इसकी पहचान के संरक्षण के लिए सेनापति का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रमुख खबरें

अजित पवार केस पर मचेगा सियासी घमासान? Rohit Pawar की Rahul Gandhi से मुलाकात के क्या हैं मायने

MEA Briefing India: Iran को समझाने में Jaishankar रहे सफल, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा के लिए मोदी लगा रहे पूरा जोर

WhatsApp, Facebook पर स्कैन से होगा बचाव, Meta ने लॉच किया स्कैम डिटेक्शन टूल

Sansad Diary: Middle East संकट से Farooq Abdullah पर हमले तक, दोनों सदनों में उठे अहम मुद्दे