ओडिशा पुलिस ने पांच जिलों में संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2025

ओडिशा पुलिस ने घुसपैठ पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जिलों में समन्वित छापेमारी की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों का एक मकान ध्वस्त करने के बाद मंगलवार को यह अभियान शुरू किया। वे इस मकान में कथित तौर पर पनाह लिए हुए थे।

कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए ओडिशा सरकार ने प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व्यक्तियों की पहचान शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे और अवैध रूप से रह रहे सभी लोगों को बाहर निकालेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को केन्द्रपाड़ा, भद्रक, क्योंझर और पुरी जिलों में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि भद्रक में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया जबकि जगतसिंहपुर जिला पुलिस ने सोमवार को ध्वस्त किए गए मकान से एक पिस्तौल समेत हथियार बरामद करने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया और कई अन्य से पूछताछ की।

प्रमुख खबरें

MRFA फाइटर जेट डील इसी वित्त वर्ष में संभव: एयर चीफ मार्शल AP Singh

Asian Games फाइनल में Pakistan को 19 रन से हराकर भारत ने जीता Gold Medal

Sharad Pawar बोले, Maharashtra में Drought पीड़ितों की मदद करना NCP SP की सर्वोच्च प्राथमिकता

Asian Games Final में China के खिलाफ भारतीय टीम को कोच Sjoerd Marijne ने दी थी शेर जैसी एकाग्रता की सीख