ओडिशा की छात्रा के आत्मदाह पर राजनीति शुरू! राहुल गांधी ने कहा- भाजपा के सिस्टम ने की छात्रा की हत्या, प्रधानमंत्री जवाब दें

By रेनू तिवारी | Jul 15, 2025

ओडिशा के बालासोर में एक शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकार छात्रा ने न्याय के लिए अपनी आवाज उठाई और न्याय न मिलने के कारण लड़की ने आत्मदाह कर लिया जिसके कारम उसकी मौत हो गयी। ओडिशा की यह दर्दनाक कहानी पर अब राजनीति शुरू हो गयी है। जहां ओडिशा की यह घटना राज्य में महिला सुरक्षा की पोलपट्टी खोल रही है वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर इस घटना को लेकर हमलावर हो गया है। जहां एक तरफ छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि मामले में सभी दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर इस घटना को लेकर सीधा निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack की जांच से हुए कई बड़े खुलासे, Pakistan में बैठा आतंकी Sulaiman कर रहा था ISI-LeT की साजिश का नेतृत्व

शिक्षक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से आहत छात्रा ने शनिवार को यह कदम उठाया और वह 95 प्रतिशत तक झुलस गई थी। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया, ‘‘ओडिशा में इंसाफ के लिए लड़ती एक बेटी की मौत, सीधे-सीधे भाजपा के सिस्टम द्वारा की गई हत्या है। उस बहादुर छात्रा ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन न्याय देने के बजाय उसे धमकाया गया, प्रताड़ित किया गया, बार-बार अपमानित किया गया।’’

इसे भी पढ़ें: IMD Issues Flash Flood Alert in Jharkhand | झारखंड के 19 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की

उन्होंने कहा, ‘‘जिन्हें उसकी रक्षा करनी थी, वही उसे तोड़ते रहे। हर बार की तरह भाजपा का सिस्टम आरोपियों को बचाता रहा और एक मासूम बेटी को खुद को आग लगाने पर मजबूर कर दिया।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि ये आत्महत्या नहीं, ‘सिस्टम’ द्वारा संगठित हत्या है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, ओडिशा हो या मणिपुर - देश की बेटियां जल रही हैं, टूट रही हैं, दम तोड़ रही हैं। और आप खामोश बने बैठे हैं।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘देश को आपकी चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए। भारत की बेटियों को सुरक्षा और इंसाफ चाहिए।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया