ओडिशा रेल हादसा: घायलों के लिए नायक बनकर मदद करने पहुंचे स्थानीय लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2023

बालासोर/हावड़ा। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम हुए भयानक रेल हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घायलों की मदद करने के लिए तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई। रणजीत गिरि, बिप्रदा बाग, आशा बेहरा और अशोक बेरा घायलों को बचाने के लिए सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में से हैं। ये सभी बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन इलाके के निवासी हैं, जहां हादसा हुआ। गिरि ने एक बांग्ला समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैं शाम करीब सात बजे अपने मित्रों के साथ पास ही चाय की एक दुकान पर था।

इसे भी पढ़ें: Odisha Train Accident: PM Modi ने की बड़ी बैठक, हालात का जायजा लेने के लिए ओडिशा हुए रवाना

अशोक बेरा (60) रक्तदान करने के लिए अस्पताल गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं रक्तदान करने पहुंचा, लेकिन मेरी आयु के कारण मुझे इसकी अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद मैंने अपने बेटों और संबंधियों से अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने को कहा।’’ बेरा को हादसे में जीवित बचे यात्रियों से बात करते और उनकी फोन पर उनके रिश्तेदारों से बात करने में मदद करते देखा गया।

उन्होंने एक हिंदी समाचार चैनल से कहा, ‘‘इनमें से अधिकतर यात्रियों का मोबाइल खो गया है और वे अपने परिवार को फोन करके अपनी हालत के बारे में नहीं बता सके। मैंने इसमें उनकी हरसंभव मदद की।’’ आशा बेहरा को दो बच्चों की देखभाल करते देखा गया, जिनके माता-पिता का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैंने इस बच्चे को दुर्घटनास्थल से बचाया और उसे अस्पताल लेकर आई। यहां मैं एक लड़की से मिली, जो अपने माता-पिता कोनहीं ढूंढ़ पा रही। हम उनके संबंधियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का तेहरान को लेकर दोहरा रुख! पूरी तरह खत्म करने की धमकी के बाद UN में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे की सार्थक बैठक

Asian Games में भारत का एथलेटिक्स अभियान शुरू, Tajinderpal Singh Toor पर टिकी निगाहें

मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना

Nepal Flood: अमेरिका देगा 3.1 करोड़ डॉलर की मदद, पुल निर्माण और राहत कार्य में मिलेगी सहायता