J&K में अलग-अलग एनकाउंटर में जख्मी हुए CRPF के अधिकारी और सेना के जवान की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पिछले हफ्ते अलग अलग आतंकी वारदात में घायल हुये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक अधिकारी एवं सेना के एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उप निरीक्षक नेत्रपाल सिंह की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गयी। प्रदेश के गांदेरबल में 23 दिसंबर को ग्रेनेड हमले में वह घायल हो गये थे। इसके बाद ग्रेनेड हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़ कर दो हो गयी है।इससे पहले हमले वाले दिन बल का एक जवान शहीद हो गया था। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने घेरा तो मोदी सरकार ने दिया करारा जवाब! समझिये Starlink का भारत में प्रवेश क्यों अटका हुआ है?

Sonbhadra Police ने ड्रग तस्करी के पांच मामलों में 5.32 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की

Nana Patekar का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, Pune फार्महाउस में दी जाएगी विदाई

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार का फैसला