Kerala : बुजुर्ग महिला के घर पर मतदान की प्रक्रिया में हस्तक्षेप के सिलसिले में अधिकारी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

कन्नूर। केरल के कन्नूर जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान 92 वर्षीय एक महिला के घर पर मतदान प्रक्रिया में बाहरी हस्तक्षेप को रोकने में कथित रूप से विफल रहने पर चार मतदान अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कन्नूर के जिलाधिकारी (जिला निर्वाचन अधिकारी) अरुण के विजयन ने कल्लियास्सेरी ग्राम पंचायत में हुई घटना के संबंध में विशेष मतदान अधिकारी, मतदान सहायक सूक्ष्म पर्यवेक्षक, विशेष पुलिस अधिकारी और वीडियोग्राफर को निलंबित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में चार लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक हुआ 40.92 प्रतिशत मतदान

विज्ञप्ति के मुताबिक कल्लियास्सेरी उप-मतदान अधिकारी ने अवैध रूप से काम करने वाले व्यक्ति और मतदान अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के लिए शहर पुलिस आयुक्त के माध्यम से कन्नपुरम पुलिस थाने को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी थी। टेलीविजन समाचार चैनलों पर प्रसारित सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कथित तौर पर मतदान प्रक्रिया में हस्तक्षेप करता दिख रहा है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गई रिपोर्ट में, जिलाधिकारी ने कहा कि गणेशन ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (मतदान की गोपनीयता बनाए रखने) की धारा 128 (1) का उल्लंघन करते हुए मतदान प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया था। केरल की 20 लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़