सार्वजनिक कर्तव्यों का निर्वहन रहे अधिकारियों को अदालत में तलब करना उचित नहीं : न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

नयी दिल्ली|  उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसने एक बैंक के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रबंधक को तलब किया था।

इसे भी पढ़ें: न्यायालय ने कुछ मामलों में ऑनलाइन याचिका दायर करने को अनिवार्य बनाने को कहा

उच्च न्यायालय ने बैंक के अध्यक्ष को तलब किया था, ताकि उन्हें बताया जा सके कि बैंक के अधिकारी किस तरह से काम कर रहे हैं। एक कर्मचारी की सेवा समाप्त किये जाने के मामले पर सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय ने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था और हलफनामा दायर कर बताने के लिए कहा था कि बैंक में कितने लोग दैनिक भुगतान के आधार पर काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय में केंद्र ने न्यायाधिकरण सुधार पर कानून का बचाव किया

न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमणियन की पीठ ने अधिकारियों को तलब किए जाने पर नाखुशी जताई और कहा कि उच्चतम न्यायालय पहले ही अधिकारियों को अदालत में समन किए जाने के खिलाफ टिप्पणी कर चुका है।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: सब CJP में लगे थे, इधर कोर्ट में शिवसेना टूट की कहानी क्या पलटने वाली है?

सार्वजनिक परीक्षाओं के Bill पर राष्ट्रपति की मंजूरी, राज्यों में बनेंगी विशेष अदालतें

UCO Bank ऋण धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की अदालत ने तीन को दोषी ठहराया

CM Rekha Gupta ने Delhi Lakshmi Yojana Portal किया लॉन्च, महिलाओं को अब मिलेंगे 2500 हर महीने