जम्मू में 3 से 8 कक्षा के लिए ऑफलाइन क्लास शुरू, शिक्षकों और छात्रों में उत्साह

By अंकित सिंह | Feb 24, 2022

जम्मू में उच्च कक्षा के स्कूल और कॉलेजों को खोले जाने के बाद अब 3 से 8 क्लास के भी छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू कर दिया गया है। यह ऑफलाइन कक्षाएं सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत शुरू की गई हैं। फिजिकल क्लास शुरू होने के साथ ही छात्रों में एक बार फिर से रौनक देखने को मिली। छात्रों ने तो खुशी जाहिर की है, साथ ही साथ स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। 2 साल बाद यह पहला मौका आया है जब जम्मू के निचली कक्षाओं को फिर से खोला गया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में नए कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। यही कारण है कि सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की घोषणा की थी। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में भारी बर्फबारी से श्रीनगर हवाईअड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित

गांधी नगर हाई स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र ने प्रभासाक्षी से बात करते हुए छात्रा ने कहा कि अभी तक हम ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन आज हम अपने दोस्तों और शिक्षकों के बीच अपने स्कूल में वापस आकर खुश हैं। एक शिक्षक ने कहा कि यह एक शिक्षक के लिए एक त्योहार से कम नहीं है, खासकर प्राथमिक और मध्यम कक्षाओं के लिए क्योंकि उनके छात्र अपनी कक्षाओं में वापस आ गए हैं। हम इस तरह का निर्णय लेने के लिए प्रशासन के आभारी हैं। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी