Vastu Tips: अक्सर घर में होता है रहता है क्लेश तो वास्तु दोष हो सकता है कारण, घर आएंगी खुशियां

By अनन्या मिश्रा | Sep 23, 2024

घर की कुछ छोटी-छोटी गलतियों से वास्तु दोष पैदा हो सकता है। घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने से घर में निगेटिविटी बढ़ती है। वहीं घर के सदस्यों को जीवन में कई बाधाओं को सामना करना पड़ता है। परिवार के सदस्यों की सफलता की राह में अवरोध आते हैं। वहीं घर का वास्तु दोष खराब होने से जातक को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु में गृह-क्लेश से मुक्ति पाने के लिए कई नियमों व उपायों के बारे में बताया गया है। घर की पॉजिटिविटी को बढ़ाने के लिए वास्तु के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

ठीक कराएं वास्तु

वास्तु के मुताबिक घर का नैऋत्य कोण, आग्नेय कोण, वायव्य कोण और ईशान कोण को ठीक कराने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 26 September 2024 | आज का प्रेम राशिफल 26 सितंबर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

घर का रंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सुख-शांति के लिए घर को ज्यादा डार्क रंग से पेंट नहीं करवाना चाहिए। बता दें कि घर के अंदर और बाहर ऑफ व्हाइट और हल्के रंग का पेंट कराना चाहिए, यह लकी रंग माना गया है।

किचन का वास्तु

मान्यता के मुताबिक घर के ईशान कोण, पूर्व और दक्षिण दिशा में रसोई घर होना शुभ नहीं माना जाता है। इन दिशाओं में रसोई घऱ होने से गृह-क्लेश की स्थिति बनती रहती है।

बेडरूम का वास्तु

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में पानी संबंधित तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए। बेडरूम में पानी संबंधित तस्वीरें लगाने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। बेडरूम के अग्निकोण या पूर्व दिशा में आप शांत समुद्र की तस्वीरें लगा सकते हैं।

ड्राइंग रूम का वास्तु

घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आप ड्राइंग रूप में फैमिली की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें पूरे परिवार के सभी सदस्य हंसते-मुस्कुराते दिखाई दें।

प्रमुख खबरें

Telangana Assembly में वंदे मातरम पर AIMIM का Walkout, BJP बोली- यह भारत माता का सीधा अपमान

बढ़ रहा है तेल कंपनियों का घाटा, क्या 29 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएंगे मोदी?

Kabul Attack पर भड़का भारत, Pakistan के बर्बर और कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा

Lok Sabha में खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष के 8 सांसदों का Suspension रद्द, सरकार-विपक्ष में बनी सहमति