ठाणे में तेल टैंकर खड़े ट्रक से टकराया, एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार तड़के 32,000 लीटर बॉयलर तेल ले जा रहे एक टैंकर के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा, दुर्घटनाग्रस्त तेल टैंकर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस के अनुसार, टैंकर शिवड़ी से सिन्नर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और टैंकर सड़क पर खड़े 10 टन लकड़ी से लदे एक ट्रक से टकरा गया।

अधिकारी ने बताया कि टैंकर चालक टक्कर के कारण केबिन में फंस गया था जिसे बचाव दल ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण घोड़बंदर रोड पर यातायात लगभग 40 मिनट तक प्रभावित रहा।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है