ओमान की खाड़ी में नार्वे के तेल टैंकर जहाज पर किया गया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

ओस्लो। नार्वे के तेल टैंकर जहाज फ्रंट अल्टेयर पर ओमान की खाड़ी में गुरूवार को हमला किया गया। घटना में तीन धमाके हुए लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। नार्वे के समुद्री प्राधिकरण ने यह जानकारी दी। प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि इसी इलाके में पोत कोकुका करेजियस को भी निशाना बनाया गया।

फ्रंट अल्टेयर एक लाख 11 हजार टन क्षमता वाला तेल टैंकर है। घटना के बाद इसमें आग लग गयी और वहां पर आपातकालीन चालक दल को देखा गया। बयान में कहा गया है कि 13 जून की सुबह छह बजकर तीन मिनट पर अमीरात और ईरान के बीच फ्रंट अल्टेयर पर हमला किया गया। इस टैंकर पर मार्शल द्वीप का झंडा लगा हुआ है। घटना में तीन धमाके होने की बात कही गई है। इसके चालक दल पास से गुजर रहे एक दूसरे जहाज में सवार हो गए और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह