श्मशान घाट में जलती चिताओं के बीच जिंदा बुजुर्ग ने खुद को क्यों लगा ली आग?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2021

भिवानी। हरियाणा के दादरी जिले के कस्बा झोझू कलां स्थित श्मशान घाट में बने कमरे में एक बुजुर्ग ने आत्मदाह कर लिया। मरने वाले ने दीवार पर कोयले से लिखा है कि उसे कोई परेशानी नहीं है और वह खुद आत्महत्या कर रहा है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) जोगेंद्र सिंह एवं झोझू कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को मुंबई पहुंचने पर पृथकवास में रहना होगा: महापौर

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह किसी ग्रामीण ने श्मशान घाट में बने कमरे में एक व्यक्ति का जला हुआ शव देखा, जिसके बाद उसने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर झोझू कलां थाना पुलिस भी वहां पहुंची। इस दौरान मृतक की पहचान कस्बा झोझू कलां निवासी चंद्र (करीब साठ साल) के रूप में हुई। कयास लगाए जा रहे है कि यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

प्रमुख खबरें

Trudeau के सामने लगे खालिस्तान समर्थक नारे, मुस्कुराते आए नजर, सिखों से कहा- हम करेंगे आपकी रक्षा

मोबाइल की आभासी दुनिया में खोता बालमन

T20 World Cup 2024 के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, केन विलियमसन के हाथों में कमान

Money laundering case: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी निलंबित IAS पूजा सिंघल को बेल, जमानत याचिका खारिज