पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, एंटी-स्मॉग गन पर जोर, दिल्ली में प्रदूषण रोकने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

By अंकित सिंह | Mar 01, 2025

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बड़ी बैठक की। बैठक के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 31 मार्च के बाद 15 साल पुराने वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ बड़े होटल, कुछ बड़े कार्यालय परिसर, दिल्ली हवाई अड्डा, बड़े निर्माण स्थल हैं। हम उन सभी के लिए अपने यहां प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तुरंत एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य करने जा रहे हैं।' हम दिल्ली की सभी ऊंची इमारतों में स्मॉग गन लगाना अनिवार्य करने जा रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें: WPL 2025: मुंबई इंडियंस को दिल्ली ने दी करारी शिकस्त, 9 विकेट से जीता मैच, पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंची

इससे पहले सिरसा ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा, हमारा मिशन स्वच्छ हवा और पानी सुनिश्चित करके दिल्ली को एक स्वस्थ शहर बनाना है और हम इस दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शहर में प्रमुख पर्यावरण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। कचरा प्रबंधन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, दिल्ली में कूड़े के बड़े पहाड़ हैं, जिन्हें अरविंद केजरीवाल का प्रशासन 10 वर्षों में नहीं हटा सका। हमारी सरकार के तहत एक वर्ष के भीतर इन्हें साफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, अगर दशरथ मांझी पहाड़ काटकर सड़क बना सकते हैं, तो हम निश्चित रूप से कूड़े के ढेर हटा सकते हैं। हम उनके दृढ़ संकल्प से प्रेरणा लेते हैं। 

प्रमुख खबरें

Renault की बिक्री में Hybrid और CNG गाड़ियों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद

Maharashtra MLC Polls: Uddhav Thackeray ने अमरावती शिक्षक सीट पर दत्तात्रय लहाने के लिए मांगा समर्थन

Shubman Gill की Ranji Trophy में वापसी, वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद मैदान पर

LK Advani दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, Trump ने रूसी तेल-गैस पर दी छूट