WPL 2025: मुंबई इंडियंस को दिल्ली ने दी करारी शिकस्त, 9 विकेट से जीता मैच, पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंची

WPL 2025
प्रतिरूप फोटो
X - @wplt20
Prabhasakshi News Desk । Mar 1 2025 10:41AM

डब्लूपीएल 2025 के मैच के एकतरफा मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। इस बड़ी जीत के साथ दिल्ली की टीम ने एक बार फिर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा जमा लिया है। इस मैच में मुंबई की टीम पहले खेलते हुए केवल 123 रन बना पाई थी।

डब्लूपीएल 2025 के मैच के एकतरफा मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। इस बड़ी जीत के साथ दिल्ली की टीम ने एक बार फिर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा जमा लिया है। इस मैच में मुंबई की टीम पहले खेलते हुए केवल 123 रन बना पाई थी। इस छोटे लक्ष्य को दिल्ली ने 33 गेंद शेष रहते 9 विकेट से जीत लिया है। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने नाबाद 60 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी 43 रनों की तूफानी पारी खेली।

इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए पहले बैटिंग चुनी थी। इसके बाद MI की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखी। एक समय मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए थे। यहां से मुंबई के लिए विकेटों का पतझड़ शुरू हुआ। मुंबई टीम ने अपने आखिरी 8 विकेट 50 रन के भीतर गंवा दिए थे। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने केवल एक विकेट के नुकसान पर 124 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

मैच शुरु होने के कुछ समय बाद ही दिल्ली के लिए जीत की नींव गेंदबाजों ने ही रख दी थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेस जोनासन ने 4 ओवर में केवल 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। उनके अलावा मीनू मानि ने भी 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को बैकफुट पर भेजा। शिखा पांडे और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट लिया।

पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली

WPL में दो बार की फाइनलिस्ट टीम दिल्ली कैपिटल्स अब डब्लूपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में 6 मैचों में चार जीत के बाद टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली के अब 8 अंक हो गए हैं, दूसरी ओर मुंबई 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान है। मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली लगातार तीसरा फाइनल खेलने की तरफ अग्रसर हो चली है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़