ओलम्पिक, एशियाड के लिए तैयार किए जाएंगे खिलाड़ी: रमन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2016

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि राज्य में ओलम्पिक, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें ओलम्पिक, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेल आयोजनों के लिए तैयार किया जाएगा। सिंह ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर राज्य खेल अलंकरण समारोह को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर स्थित खेल प्रशिक्षण केन्द्र को खेलगांव के रूप में विकसित करने और राज्य स्तरीय खेल प्राधिकरण बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 60 वर्ष की आयु के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने ओलम्पिक, एशियाड और राष्ट्र मंडलीय खेलों (कॉमनवेल्थ खेलों) में हिस्सा लिया है, उनके लिए पेंशन योजना शुरू की जाएगी।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता